एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये कमजोर

नयी दिल्ली, 23 अगस्त स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने का भाव 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत भी 200 रुपये की गिरवट के साथ 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 73,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जिसका पिछला बंद भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि शुक्रवार को सोने में गिरावट जारी रही, जिसका कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और डॉलर इंडेक्स में सुधार है। बृहस्पतिवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के ब्योरे से भी कीमती धातु की कीमतों पर असर पड़ा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सट्टेबाजों ने वर्ष के अंत से पहले ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की संभावना को बढ़ा-चढ़ाकर बताया था; अब उन्होंने अपने दांव कम कर दिए हैं और इस वर्ष फेडरल रिजर्व की शेष तीन नीतिगत बैठकों में तीन बार 0.25 प्रतिशत की कटौती का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि दो दिन पहले चार कटौतियों का अनुमान लगाया गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).