एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

बुधवार को सोना 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये मजबूत होकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। एक दिन पहले चांदी 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

स्थानीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपये घटकर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

आठ अक्टूबर से पिछले तीन सत्रों में सोने में 1,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 211 रुपये या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 313 रुपये या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 89,185 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के कारण बृहस्पतिवार को सोने में हल्की गिरावट देखी गई। इन टिप्पणियों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम हो गई है।’’

एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी वायदा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.88 डॉलर प्रति औंस हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).