जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी 200 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये टूटकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
नयी दिल्ली, सात अगस्त विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये टूटकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है। यह 200 रुपये की तेजी के साथ 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 71,000 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसका पिछला बंद भाव 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण घरेलू सीमा शुल्क में कमी और वैश्विक प्रभावों को बताया।
वैश्विक मोर्चे पर, कॉमेक्स में सोने का भाव 2,393 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर कम है।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मामूली गिरावट के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा सोने की खरीद पर रोक से सर्राफा पर असर पड़ा है, जबकि यह लगातार तीसरा महीना है जब चीनी केंद्रीय बैंक ने कोई सोना नहीं खरीदा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

