एजेंसी न्यूज

Gold Silver Price: सोने में 300 रुपये की गिरावट, चांदी में 200 रुपये की तेजी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके साथ सोने का भाव उच्चतम स्तर से नीचे आया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Gold Silver Price: सोने में 300 रुपये की गिरावट, चांदी में 200 रुपये की तेजी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 30 नवंबर: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इसके साथ सोने का भाव उच्चतम स्तर से नीचे आया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी.

हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के बीच कमजोर खुदरा मांग के कारण दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 300 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों क्रमश: 2,040 डॉलर प्रति औंस और 24.96 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).