एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 271 रुपये की गिरावट, चांदी 687 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 271 रुपये की गिरावट के साथ 46,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 271 रुपये की गिरावट, चांदी 687 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 271 रुपये की गिरावट के साथ 46,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 687 रुपये की गिरावट के साथ 63,210 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,897 रुपये प्रति किलो बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस रह गया गया जबकि चांदी 23.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका के जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस रही।’’

उन्होंने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख से मूल्यवान धातु की कीमत पर दबाव रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).