एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 250 रुपये की गिरावट, चांदी 900 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये के नुकसान के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 250 रुपये की गिरावट, चांदी 900 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 26 जून वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये के नुकसान के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 900 रुपये की गिरावट के साथ 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 250 रुपये की गिरावट है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,316 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर की गिरावट है।’’

गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ताजा आक्रामक टिप्पणियों के बाद सोने पर दबाव आया, जिससे निवेशकों की मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदें धूमिल हो गईं।’’

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और यह 28.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। पिछले सत्र में यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).