Gold And Silver Price: सोने में 230 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये फिसली
विदेशी बाजारों में नरम रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये की गिरावट के साथ 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 3 जनवरी: विदेशी बाजारों में नरम रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये की गिरावट के साथ 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 78,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 78,800 रुपये प्रति किलो पर थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,059 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में आई मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेज बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमतों पर दबाव आया.’’ जिंस बाजार में सोना हाजिर 2,059 डॉलर प्रति औंस पर रहा। यह वैश्विक बाजारों में पिछले बंद भाव से 14 डॉलर कम है.
गांधी ने कहा कि कारोबारी, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की दिसंबर बैठक का ब्योरा बुधवार को जारी होने वाला है. इसके अलावा अमेरिकी नौकरियों के शुरुआती आंकड़ें जारी होने वाले है. ऐसे में कारोबार आक्रामक सौदों के लिए दांव लगाने संभवत: बचे हैं. एफओएमसी के ब्योरे से नीतिगत दर को लेकर रुख अधिक स्पष्ट हो सकेगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

