जरुरी जानकारी | सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये के नुकसान के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, तीन जून वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये के नुकसान के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 800 रुपये टूटकर 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये गिरावट है।’’
विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर कम है।
गांधी ने कहा कि बाजार की धारणा में बदलाव तथा गाजा में युद्ध विराम की संभावना के बाद सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में कमी के कारण सोने में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।
इसके अलावा, चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 30.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

