एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 199 रुपये, चांदी में 250 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं में तकनीकी सुधार तथा रुपये के मूल्य में हुई वृद्धि से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 199 रुपये घटकर 46,389 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 199 रुपये, चांदी में 250 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 30 अगस्त बहुमूल्य धातुओं में तकनीकी सुधार तथा रुपये के मूल्य में हुई वृद्धि से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 199 रुपये घटकर 46,389 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,588 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 250 रुपये घटकर 62,063 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में ही रुपया 31 पैसे बढ़कर 73.38 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 23.99 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2021 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).