जरुरी जानकारी | सोने में 1,250 रुपये की गिरावट, चांदी 1,100 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा की चमक फीकी पड़ने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,250 रुपये की गिरावट के साथ 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा की चमक फीकी पड़ने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,250 रुपये की गिरावट के साथ 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत भी सोमवार के बंद स्तर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,250 रुपये गिरकर 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मंगलवार को चांदी भी 1,100 रुपये गिरकर 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में यह 1,600 रुपये गिरकर 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन, मेक्सिको और कनाडा से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी ने निवेशकों को अमेरिकी मुद्रा की ओर आकर्षित किया, जबकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति में नरमी ने सोने की सुरक्षित निवेश अपील को कम कर दिया।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.40 डॉलर प्रति औंस या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,656 डॉलर प्रति औंस हो गया।
एशियाई बाजार में चांदी भी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

