एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 124 रुपये की गिरावट, चांदी भी रही नरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरम होने और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 124 रुपये की गिरावट के साथ 46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | सोने में 124 रुपये की गिरावट, चांदी भी रही नरम

नयी दिल्ली, दो अगस्त सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरम होने और डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 124 रुपये की गिरावट के साथ 46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का पिछला बंद भाव 47,041 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी 18 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,473 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 66,491 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘ अमेरिकी जिंस बाजारमें सोने की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्स में सुधार आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 124 रुपये की गिरावट आई।’’

विदेशी विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि दर्शाता 1,808 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.47 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).