एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 1,100 रुपये की गिरावट, चांदी 2,200 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,100 रुपये लुढ़ककर 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 1,100 रुपये की गिरावट, चांदी 2,200 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, छह अगस्त आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,100 रुपये लुढ़ककर 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही और आज यह 2,200 रुपये लुढ़ककर 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दो अगस्त को चांदी की कीमत 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जिसके बाद से चार सत्रों में इसकी कीमत में 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये लुढ़ककर 71,350 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसका पिछला बंद भाव 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की ओर से मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, रुपये में कमजोरी और त्योहारी सत्र से पहले भौतिक मांग के कारण घरेलू सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

परमार ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंक की मांग और कम ब्याज दरें सोने की कीमतों के लिए अच्छे संकेत हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स में सोना 20 डॉलर घटकर 2,409 डॉलर प्रति औंस रह गया।

न्यूयॉर्क में चांदी भी गिरावट के साथ 26.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).