एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 1,050 रुपये लुढ़का, चांदी भी 1,700 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 1,050 रुपये लुढ़क कर 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 1,050 रुपये लुढ़का, चांदी भी 1,700 रुपये फिसली

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 1,050 रुपये लुढ़क कर 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बाद मंगलवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में 1,050 रुपये की गिरावट आई और यह 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।’’

एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध का भाव 46 रुपये चढ़कर 62,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, एक्सचेंज में चांदी का मार्च अनुबंध का भाव 389 रुपये गिरकर 75,779 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,037 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत भी घटकर 24.50 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बांड प्रतिफल बढ़ने के संकेतों के बीच सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आया। इसका कारण कारोबारियों का मानना ​​है कि फेडरल रिजर्व की ब्याजदर में कटौती का रुख अभी दूर की बात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).