जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी 909 रुपये गिरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सर्राफा बाजार में मांग सुस्त पड़ने से सोना मामूली 24 रुपये घटकर 47,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल स्थानीय सर्राफा बाजार में मांग सुस्त पड़ने से सोना मामूली 24 रुपये घटकर 47,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले दिन के सत्र में सोने का भाव 47,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव भी इस दौरान 909 रुपये गिरकर 68,062 रुपये किलो रह गया। इससे पिछले दिन यह 68,971 रुपये पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़कर 1,784 डालर प्रति औंस और चांदी का भाव 26.05 डालर प्रति औंस पर रहा।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयार्क स्थित जिंस एक्सचेंज बाजार कामेक्स में हाजिर मूल्य 1,784 डालर प्रति औंस पर मजबूती में बने रहने से सोने के दाम में टिकटिकाव बना रहा। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

