एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से सोने में 94 रुपये की हानि, चांदी 782 रुपये तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में बिकवाली दबाव के अनुरूप शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से सोने में 94 रुपये की हानि, चांदी 782 रुपये तेज

नयी दिल्ली, 21 अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में बिकवाली दबाव के अनुरूप शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,084 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

हालांकि, स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 782 रुपये की तेजी के साथ 69,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव 782 रुपये गिरावट के रुख के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 27.19 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स के दिन के निम्न स्तर से उबरने के बाद सोने में शुक्रवार को आरंभिक लाभ लुप्त हो गया। अमेरिकर -चीन के बीच व्यापार वार्ता के पुन: शुरु होने की उम्मीद के बाद अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा जारी होने की खबर से सोने की कीमतों पर दबाव कायम हो गया।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).