एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 600 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 80 रुपये टूटकर 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 600 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 15 फरवरी वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 80 रुपये टूटकर 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 62,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं, चांदी 600 रुपये की मजबूती के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस सौमिल गांधी ने कहा, “विदेशी बाजारों से नरमी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना 1,993 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है।

वहीं, चांदी बढ़त के साथ 22.50 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि इसका पिछला बंद भाव 21.97 डॉलर प्रति औंस था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).