एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 75 रुपये की गिरावट, चांदी में 121 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपये गिरकर 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 75 रुपये की गिरावट, चांदी में 121 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपये गिरकर 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

हालांकि, चांदी की कीमत 121 रुपये की तेजी के साथ 62,933 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 62,812 रुपये प्रति किलो रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने का भाव तेजी दर्शाता 1,908 रुपये प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 24.72 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘डॉलर सूचकांक के ऊंचा रहने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बाजार की अनिश्चितता से शुक्रवार को ऊपरी दायरे में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव आया।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).