एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 71 रुपये गिरा, चांदी 263 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया।

जरुरी जानकारी | सोना 71 रुपये गिरा, चांदी 263 रुपये उछली

नयी दिल्ली, छह सितंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत चांदी 263 रुपये की तेजी के साथ 64,168 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। चांद पिछले कारोबारी सत्र में 63,905 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,826 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 24.78 डॉलर प्रति औंस पर थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में सुधार के कारण सोमवार को सोने में दो महीने के उच्च स्तर पर कारोबार हुआ और बिकवाली देखने को मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).