जरुरी जानकारी | सोना 66 रुपये टूटा, चांदी में 101 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 66 रुपये के नुकसान के साथ 50,516 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,582 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 101 रुपये की तेजी के साथ 56,451 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,350 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,630.8 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी भी तेजी के साथ 18.46 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी अभी जारी रखने की संभावना की वजह से डॉलर के मजबूत होने तथा अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिफल बढ़ने से कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना तीन सप्ताह से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\