एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 522 रुपये की गिरावट, चांदी 1,822 रुपये लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 522 रुपये घटकर 43,887 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 522 रुपये की गिरावट, चांदी 1,822 रुपये लुढ़का

नयी दिल्ली, पांच मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 522 रुपये घटकर 43,887 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 1,822 रुपये की गिररावट दर्शाता 64,805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एक दिन पहले भाव 66,627 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 522 रुपये की गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बजाार में सोना गिरावट के साथ 1,696 डालर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 25.20 डालर प्रति औंस पर चल रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).