जरुरी जानकारी | सोना 37 रुपये, चांदी 332 रुपये टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 37 रुपये घटकर 46,417 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात सितंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 37 रुपये घटकर 46,417 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 332 रुपये की गिरावट के साथ 63,612 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रह गई। चांद पिछले कारोबारी सत्र में 63,944 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.50 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में सुधार के चलते मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

