जरुरी जानकारी | सोने में 357 रुपये और चांदी में 532 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार और निवेशकों की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 357 रुपये की गिरावट के साथ 50,253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 नवंबर रुपये के मूल्य में सुधार और निवेशकों की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 357 रुपये की गिरावट के साथ 50,253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पहले के कारोबार में सोना 50,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.
इसी तरह चांदी भाव भी 532 रुपये की गिरावट के साथ 62,693 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। मंगलवार के कारोबारी सत्र में यह भाव 63,171 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक कीमतों में मजबूती के बावजूद केन्द्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण रुपये के मूल्य में भारी सुधार होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 357 रुपये की गिरावट आई।
यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.
दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 32 पैसे की मजबूती रही।
पटेल ने कहा कि एक महीने में कोविड-19 के टीके के कारे में इरे सकारात्मक घोषणाओं को लेकर निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा में खरीद करने को लेकर सतर्कता का रुख अख्तियार करने लगे जिससे सोने की कीमतों में नरमी दिखी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,882 डॉलर जबकि चांदी का भाव भी तेजी के साथ 24.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

