एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 302 रुपये टूटा, चांदी में 81 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात की गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 302 रुपये की गिरावट के साथ 46,848 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 302 रुपये टूटा, चांदी में 81 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, एक दिसंबर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात की गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 302 रुपये की गिरावट के साथ 46,848 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 81 रुपये टूटकर 61,031 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स (जिंस बाजार) में कल रात की गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 302 रुपये की गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).