एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 294 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जरुरी जानकारी | सोना 294 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत, चांदी की कीमत भी 26 रुपये की मामूली तेजी के साथ 59,609 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,583 रुपये प्रति किलो रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में कल रात सोने की कीमतों में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में आये सुधार को दर्शाता दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 294 रुपये की गिरावट आई।’’

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 10 पैसे बढ़कर 73.77 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,768 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).