जरुरी जानकारी | सोना 28 रुपये गिरा, चांदी 279 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डालर के मुकाबले रुपये में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 28 रुपये की हानि के साथ 46,193 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो सितंबर डालर के मुकाबले रुपये में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 28 रुपये की हानि के साथ 46,193 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,221 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
दूसरी ओर, चांदी की कीमत 279 रुपये बढ़कर 62,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुरु के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत होकर 73.02 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 24.17 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में बृहस्पतिवार को सोने की हाजिर कीमत मामूली तेजी के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस चल रही थी। मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने में तेजी का रुझाान रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

