जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख से सोना में 264 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में पर सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 264 रुपये की नरमी के साथ 45,783 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 जून वैश्विक बाजार में पर सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 264 रुपये की नरमी के साथ 45,783 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,047 पर बंद हुआ था।
चांदी की भी 60 रुपये की गिरावट के साथ 67,472 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 67,532 रुपये था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,755 डॉलर प्रति औंस पर नरम चल रहा था जबकि चांदी 25.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने में गिरावट जारी रही। डॉलर के मजबूत होने से सोने में बिकवाली का रुख रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

