जरुरी जानकारी | सोना 264 रुपये लुढ़का, चांदी में मामूली बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 264 रुपये घटकर 46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 264 रुपये घटकर 46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर, चांदी की कीमत 22 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 63,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांद पिछले कारोबारी सत्र में 63,464 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,798 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.37 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमत में कुछ सुधार होने से पहले की हानि कम हो गयी। डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमत अभी भी 1,800 डॉलर प्रति औंस से नीचे चल रही है।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

