एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 252 रुपये की गिरावट, चांदी में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मजबूत होने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 252 रुपये की गिरावट के साथ 52,155 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 252 रुपये की गिरावट, चांदी में तेजी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त रुपया मजबूत होने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 252 रुपये की गिरावट के साथ 52,155 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,407 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

हालांकि, चांदी की कीमत 462 रुपये की तेजी के साथ 68,492 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई जो विगत कारोबारी सत्र में 68,030 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सर्राफा के अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार होने के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 252 रुपये कमजोर रही। रुपये के मजबूत होने से दिन के कारोबार में सोने की तेजी पर अंकुश रहा।’’

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

विदेशी निधियों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 43 पैसे की मजबूती के साथ 73.39 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) हो गई।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,949 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था जबकि चांदी का भाव 27.33 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।

पटेल ने कहा, ‘‘आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताओं के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में सुधार देखने को मिला।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).