जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये टूटा, चांदी में 2,000 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 87,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर को छू गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ले यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 87,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर को छू गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ले यह जानकारी दी।
बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 2,000 रुपये की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्चस्तर 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पिछले सत्र में चांदी 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इसके साथ ही पिछले तीन सत्रों में चांदी की कीमतों में 3,,200 रुपये से अधिक की मजबूती आई है।
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसका पिछला बंद भाव 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
कारोबारियों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक उठाव के कारण चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती का रुख जारी रहा, जिससे चांदी की कीमतों में उछाल आया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.21 प्रतिशत बढ़कर 2,547.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
कोटक सिक्योरिटीज में की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना 2,558 डॉलर प्रति औंस के साप्ताहिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, लेकिन मुद्रास्फीति रिपोर्ट जारी होने के बाद इसमें गिरावट आई, क्योंकि बाजार की धारणा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में मामूली कटौती की संभावना के अनुरूप समायोजित हो गई।’’
वैश्विक बाजारों में चांदी का भाव भी 29.16 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

