जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,977 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत भी नुकसान के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड आय में बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतें कई माह के उच्चतम स्तर से नीचे आ गईं।’’
गांधी ने कहा कि आगे कारोबारियों का ध्यान भू-राजनीतिक तनाव और वृहद आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

