जरुरी जानकारी | सोने में 232 रुपये और चांदी मंे 1,955 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 232 रुपये घटकर 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 232 रुपये घटकर 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले मंगलवार को सोना 47,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
चांदी भी 1,955 रुपये गिरकर 67,605 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी मंगलवार को 69,560 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट के साथ 1,835 डॉलर प्रति औंस रह गया था जबकि चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शेयरों में तेजी तथा डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बना रहा।’’
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि सोना मौजूदा हालात में वैश्विक बाजार में 1820- 1860 डालर प्रति औंस और स्थानीय बाजार में 47,700- 48,300 रुपये प्रति डालर के बीच रह सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

