एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 190 रुपये की गिरावट, चांदी 350 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 190 रुपये की गिरावट के साथ 78,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 190 रुपये की गिरावट, चांदी 350 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 190 रुपये की गिरावट के साथ 78,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पहले शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 350 रुपये की तेजी के साथ 93,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 190 रुपये की गिरावट के साथ 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। शुक्रवार को यह 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ने से एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में उछाल आया। विद्रोहियों ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर दिया। सीरियाई क्षेत्र में इजरायल की भागीदारी और तुर्की समर्थित विद्रोही गतिविधि की रिपोर्ट के कारण तनाव बढ़ गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, दक्षिण कोरिया में नेतृत्व संकट ने वैश्विक अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।’’

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 14.10 डॉलर प्रति औंस या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 2,673.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोने में तेजी आई, क्योंकि चीन की ओर से एक बड़ी घोषणा की उम्मीद से धारणा को बल मिला, जिससे समग्र मांग के लिए दृष्टिकोण में सुधार होगा।’’

चीन के पोलित ब्यूरो ने कहा कि वह अगले साल अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति और मामूली उदार मौद्रिक नीति लागू करेगा और सभी मोर्चों पर खपत को बढ़ावा देगा और घरेलू मांग का विस्तार करेगा।

एशियाई बाजार में चांदी भी 1.89 प्रतिशत बढ़कर 32.19 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).