एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 152 रुपये घटा, चांदी 286 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा रुपये में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 152 रुपये के नुकसान से 46,328 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

जरुरी जानकारी | सोना 152 रुपये घटा, चांदी 286 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 18 अगस्त वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा रुपये में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 152 रुपये के नुकसान से 46,328 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 286 रुपये के नुकसान से 62,131 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,417 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 23.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच सोने के दामों में उतार-चढ़ाव रहा।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).