एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 130 रुपये की गिरावट, चांदी 305 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 130 रुपये की नरम हो कर 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 130 रुपये की गिरावट, चांदी 305 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 130 रुपये की नरम हो कर 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले दिन भाव 46,223 पर बंद हुआ था।

चांदी भी 305 रुपये की गिरावट के साथ 66,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,345 पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,726 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क जिंस बाजार में सोने की हाजिर दर घटकर 1,726 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।’’

राजेश राजेश मनोहर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).