एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 122 रुपये की गिरावट, चांदी 587 रुपये चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 122 रुपये की गिरावट के साथ 44,114 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 122 रुपये की गिरावट, चांदी 587 रुपये चढ़ा

नयी दिल्ली, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 122 रुपये की गिरावट के साथ 44,114 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 587 रुपये की तेजी दर्शाती हुई 65,534 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 64,947 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 122 रुपये की गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना गिरावट के साथ 1,699 डालर प्रति औंस पर था मगर चांदी लाभ के साथ 25.31 डालर प्रति औंस पर बोली गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).