एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 90,600 रुपये पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 90,600 रुपये पर स्थिर

नयी दिल्ली, 27 जून वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत कल ही के बंद भाव 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये की गिरावट है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,305 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर की गिरावट है।’’

परमार ने कहा कि रुपये में मजबूती और जोखिम भरी धारणा के कारण शुरुआती कारोबार में सोने में गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, चांदी 28.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).