एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 115 रुपये की गिरावट, चांदी 214 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 115 रुपये की गिरावट के साथ 50,983 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 115 रुपये की गिरावट, चांदी 214 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 10 मई रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 115 रुपये की गिरावट के साथ 50,983 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 214 रुपये लाभ के साथ 61,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,355 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ (जिंस) विश्लेषक, तपन पटेल ने कहा, ‘'वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती के बावजूद रुपये के मूल्य में सुधार से दिल्ली में 24 कैरट सोने की हाजिर कीमत में 115 रुपये की गिरावट आई।’’

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थम गई और प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले यह 12 पैसे सुधरकर 77.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 22.24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज - कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस पर था जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).