जरुरी जानकारी | सोना 241 रुपये चमका, चांदी 781 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 241 रुपये की तेजी के साथ 45,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, एक मार्च मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 241 रुपये की तेजी के साथ 45,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि चांदी भी 781 रुपये की भारी तेजी के साथ 68,877 रुपये प्रति किलो ग्राम पर थमी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के रुख के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 241 रुपये की तेजी आई।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

