एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 54 रुपये टूटा, चांदी में 178 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट और रुपये के मूल्य में हुए सुधार के साथ राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 54 रुपये टूटकर 46,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 54 रुपये टूटा, चांदी में 178 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 10 जनवरी बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट और रुपये के मूल्य में हुए सुधार के साथ राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 54 रुपये टूटकर 46,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 178 रुपये की गिरावट के साथ 59,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.16 रुपये प्रति डॉलर हो गया था। बाद में रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 74.03 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नुकसान के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोमवार को सोने का हाजिर भाव 1,794 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आयी। अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).