जरुरी जानकारी | सोने में 679 रुपये टूटा, चांदी 1,847 रुपये लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार दर्ज होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 679 रुपये की गिरावट के साथ 44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
नयी दिल्ली, दो मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार दर्ज होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 679 रुपये की गिरावट के साथ 44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,439 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि चांदी भी 1,847 रुपये लुढ़ककर 67,073 रुपये प्रति किलो ग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,920 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार होने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 679 रुपये की गिरावट आई।’’
उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार के दौरान रुपये का हाजिर भाव डॉलर के मुकाबले करीब 14 पैसे मजबूत हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी कमजोरी के साथ 26.08 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

