जरुरी जानकारी | सोने में लगातार पांचवें दिन उछाल, 85,800 रुपये के नए उच्चस्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, चार फरवरी आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इस साल सोना, एक जनवरी के 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 6,410 रुपये या 8.07 प्रतिशत बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी लगातार पांचवें सत्र में बढ़ा और मंगलवार को 500 रुपये के उछाल के साथ 85,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया।
हालांकि, चांदी की कीमतों में पांच दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और यह 500 रुपये के नुकसान से 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोमवार को चांदी 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 17 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,840.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।
सोमवार को सोना वायदा 2,872 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया था।
अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता के अनुसार, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सोमवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को उच्च प्रीमियम पर सुरक्षित-निवेश विकल्प माने जाने वाली धातु की ओर रुख करना पड़ा।
मेहता ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती जा रही है क्योंकि सख्त सीमा प्रवर्तन पर बातचीत के बाद कनाडा और मैक्सिको पर डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को एक महीने के लिए रोक दिया गया है।’’
उन्होंने ने कहा, ‘‘इस बीच, चीन के केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में लगातार दूसरे महीने अपने सोने के भंडार में वृद्धि की।’’
एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.71 प्रतिशत घटकर 32.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

