एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये मजबूत हुआ, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये मजबूत हुआ, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 30 अगस्त स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमत 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने सोने की कीमत में तेजी का कारण घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में आई तेजी को बताया।

वैश्विक मोर्चे पर, कॉमेक्स सोना 2,557.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पहले के मुकाबले 3.20 डॉलर प्रति औंस यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी ने कहा, "सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं, क्योंकि बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा, जबकि दूसरी ओर, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आंकड़े आने से कीमतों में तेजी की संभावना कम है।"

पिछले सप्ताह, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने संकेत दिया था कि नौकरियों के बाजार को लेकर चिंताओं के कारण ब्याज दरों में कटौती आसन्न है।

मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहा है और सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 29.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).