एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 78,700 रुपये के नए रिकॉर्ड पर, चांदी कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी तथा विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोमवार को सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।

जरुरी जानकारी | सोना 78,700 रुपये के नए रिकॉर्ड पर, चांदी कमजोर

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी तथा विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोमवार को सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।

शुक्रवार को सोना 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो शुक्रवार को 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्टॉकिस्टों तथा खुदरा विक्रेताओं की घरेलू मांग में वृद्धि को दिया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा शेयर बाजारों में गिरावट ने भी कीमती धातुओं की तेजी में मदद की, क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित-संपत्तियों की ओर रुख किया।

एशियाई कारोबारी घंटों में, कॉमेक्स सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 2,671.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना स्थिर बना हुआ है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों ने सुरक्षित-संपत्ति की मांग को कम कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्कता के कारण सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार करेंगी।’’

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.61 प्रतिशत गिरकर 32.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).