खेल की खबरें | गोकुलम केरला एफसी पर जीत दर्ज करना चाहेगा पंजाब एफसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब एफसी को पिछले सात मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और शुक्रवार को यहां आई लीग के दूसरे चरण में गोकुलम केरला एफसी के खिलाफ मुकाबले में भी वह इसी लय को जारी रखना चाहेगा।
कल्याणी, चार मार्च पंजाब एफसी को पिछले सात मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और शुक्रवार को यहां आई लीग के दूसरे चरण में गोकुलम केरला एफसी के खिलाफ मुकाबले में भी वह इसी लय को जारी रखना चाहेगा।
तालिका में शीर्ष हाफ में केवल छह अंक का ही अंतर है जिससे प्रत्येक क्लब के पास मौका होगा।
हालांकि ट्राफी के लिये सफर इतना आसान नहीं होगा। लेकिन पंजाब एफसी अब शीर्ष पर चल रही चर्चिल ब्रदर्स को कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी।
पिछली बार जब पंजाब की टीम गोकुलम केरला एफसी से भिड़ी थी तो केरल की टीम ने 4-3 से जीत हासिल की थी।
पंजाब के मुख्य कोच कर्टिस फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘गोकुलम की टीम काफी बढ़िया फुटबॉल खेलती है और यह मुश्किल मैच होगा। मैंने हमेशा ही ऐसा कहा है। ’’
गोकुलम केरला एफसी पिछले मैच में चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ हार से वापसी करना चाहेगी और उसके कोच विंसेंजो एलबर्टो एनेसे ने कहा, ‘‘कल हम उन्हें हराने की कोशिश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम कल जीत जायेंगे, लेकिन मुझे पता है कि यह मुश्किल होगा। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)