देश की खबरें | पूर्वोत्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये अभिभावक समान थे गोगोई: पार्टी नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 23 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

खांडू ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन होने पर बहुत दुख हुआ है।

यह भी पढ़े | Building Collapses in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुली बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कोई हताहत नहीं.

राज्य के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस के विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग ने कहा कि गोगोई के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के तौर पर सेवाएं देकर जो मुकाम हासिल किया, उससे उन्होंने न केवल पूर्वोत्तर के राजनीतिक परिदृश्य में एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल की हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर के कुली बाजार में एक इमारत गिरी, मची अफरा-तफरी: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्वोत्तर कांग्रेस समन्वय समिति (एनईसीसीसी) के महासचिव पाडी रिचो ने गोगोई को क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये अभिभावक समान बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे देश के कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

गोगोई का 84 साल की आयु में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया है। उनका कोविड-19 के बाद की दिक्कतों का इलाज चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू