जरुरी जानकारी | गो फर्स्ट ने 26 विमानों के साथ परिचालन शुरू करने की योजना बनायी, नियामक को सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट की 26 विमानों और 152 दैनिक उड़ानों के साथ परिचालन शुरू करने की योजना है। कंपनी ने विमानन नियामक डीजीसीए को पुनरुद्धार योजना सौंप दी है।

मुंबई, दो जून नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट की 26 विमानों और 152 दैनिक उड़ानों के साथ परिचालन शुरू करने की योजना है। कंपनी ने विमानन नियामक डीजीसीए को पुनरुद्धार योजना सौंप दी है।

इसके अलावा, एयरलाइन कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिये कोष को वित्तीय संस्थानों के साथ भी बातचीत कर रही है।

स्वैच्छिक ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन ने तीन मई से उड़ानें बंद कर दी थीं और उसे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और पायलटों का भुगतान करना बाकी है।

एक सूत्र ने कहा कि कंपनी का वेतन मद में खर्च करीब 30 करोड़ रुपये महीना है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या फिलहाल करीब 4,700 है। कई कर्मचारियों ने एक महीने में इस्तीफा दिया है। एक महीने पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 5,000 थी।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन पुनरुद्धार योजना के लिये नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी का इंतजार कर रही है। नियामक से मंजूरी के तुरंत बाद परिचालन शुरू होगा।

एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुनरुद्धार योजना पर डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की है।

सूत्र ने पीटीआई- से कहा, ‘‘डीजीसीए को इस सप्ताह सौंपी गयी योजना के तहत गो फर्स्ट 26 विमानों के बेड़े के साथ परिचालन शुरू करने पर विचार कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\