जरुरी जानकारी | गोयल ने मोटे अनाजों के उत्पादन, खरीद को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मोटे अनाजों का उत्पादन और उनकी खरीद को प्रोत्साहन दिये जाने के साथ योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, 15 जून खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मोटे अनाजों का उत्पादन और उनकी खरीद को प्रोत्साहन दिये जाने के साथ योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक खाद्य मंत्री ने मंगलवार को मोटे अनाजों की खरीद, वितरण और निपटान की नीतिगत व्यवस्था की समीक्षा की।

गोयल ने इस दौरान कहा, ‘‘देश में मोटे अनाजों की खेती और वितरण को प्रोत्साहन दिये जाने के नियमों में बदलाव लाने का समय आ गया है।’’

गोयल रेल मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ साथ खाद्य मंत्रालय का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की खेती और उनकी खरीद को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।

इस समीक्षा बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में देश में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की आवशयकता जताई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी 2023 को ‘‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस’’ घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\