जरुरी जानकारी | गोदरेज कैपिटल की 2023-24 में कुल दिए गए कर्ज को बढ़ाकर 12,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोदरेज समूह की वित्तीय सेवा इकाई गोदरेज कैपिटल ने चालू वित्त वर्ष में कुल दिए गए कर्ज को बढ़ाकर 12,000 करोड़ रुपये करने की योजना बनाई है।
मुंबई, 17 अप्रैल गोदरेज समूह की वित्तीय सेवा इकाई गोदरेज कैपिटल ने चालू वित्त वर्ष में कुल दिए गए कर्ज को बढ़ाकर 12,000 करोड़ रुपये करने की योजना बनाई है।
हालांकि में मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के अंत में कंपनी द्वारा दिया गया कुल कर्ज 5,500 करोड़ रुपये था।
कंपनी की स्थापना 2020 में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में हुई थी। उसने आवास ऋण देने से शुरुआत की और बाद में छोटे और मझोले उद्योगों पर ध्यान देना शुरू किया। गोदरेज कैपिटल ने मुख्य रूप से समूह की रियल्टी शाखा के लिए कर्ज दिया है।
कंपनी की कुल 5,500 करोड़ रुपये की ऋण बही-खाते में 4,000 करोड़ रुपये आवास ऋण के रूप में हैं। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक गोदरेज प्रॉपर्टीज के ग्राहक हैं। बाकी 1,000 करोड़ रुपये की ऋण बही-खाता छोटे और मझोले उद्यमियों को दिए गए कर्ज की है।
गोदरेज कैपिटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष शाह ने सोमवार को कहा कि कंपनी के दोनों खंडों में कोई भी फंसा हुआ कर्ज नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रवर्तक चालू वित्त वर्ष में 1,200 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे और पहली किस्त इसी तिमाही में आएगी। गोदरेज समूह ने इक्विटी पूंजी के रूप में अब तक कुल 1,500 करोड़ रुपये डाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)