खेल की खबरें | 2028 ओलंपिक में शीर्ष 10 में रहना लक्ष्य: रीजीजू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि वह 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखना चाहते हैं।
मुंबई, 12 जून खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि वह 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखना चाहते हैं।
उदयीमान टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के इंस्टाग्राम कार्यक्रम ‘इन द स्पॉटलाइट’ में रीजीजू ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि स्पर्धाओं में हमारी (भारत की) भागीदारी बढ़े और हमारी सफलता दर (ओलंपिक खेलों में) काफी अधिक होनी चाहिए।’’
यह भी पढ़े | संजू सैमसन ने कहा- मुश्किल परिस्थिति में धोनी का शांत स्वभाव पसंद है.
रीजीजू ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य 2028 तक भारत को शीर्ष 10 ओलंपिक राष्ट्रों में से एक बनाना है। यह लक्ष्य मैंने भारतीय ओलंपिक संघ और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिल कर तय किया है। इसके लिए हमने कुछ योजनाओं और रणनीतियों पर काम किया है।’’
कोविड-19 महामारी के कारण 2020 के तोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल ने कहा- भारत के लिए अगर एक भी टेस्ट खेला तो बहुत खुशी होगी.
इसके बाद 2024 ओलंपिक की मेजबानी पेरिस करेगा जबकि 2028 की मेजबानी की अधिकारी लास एंजिलिस को मिला है।
रीजीजू ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2024 खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा, लेकिन ज्यादा ध्यान 2028 सत्र पर होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि 2028 तक हम ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में से एक होंगे और 2024 तक, हम बेहतर करेंगे। शीर्ष 10 का लक्ष्य कुछ ऐसा है जिसे हमें 2028 ओलंपिक तक हासिल करना है ।’’
मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से ही कई कार्यक्रम शुरू किए हैं जैसे कि ‘खेलो इंडिया गेम्स’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’।
उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को ओलंपिक में सफल होने की आवश्यकता है और इसीलिए हमने देश में खेल संस्कृति की शुरुआत की हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार की सहायता प्रणाली और जमीनी स्तर पर प्रेरणा के अलावा ‘खेलों इंडिया’, ‘ फिट इंडिया’ जैसे पहल की गयी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

