देश की खबरें | गोवा : 30 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस द्वारा हत्या और रंगदारी समेत 30 से अधिक मामलों में वांछित एक अपराधी को गोवा में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह एक कैसीनो जहाज पर सवार था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पणजी, 31 जुलाई मुंबई पुलिस द्वारा हत्या और रंगदारी समेत 30 से अधिक मामलों में वांछित एक अपराधी को गोवा में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह एक कैसीनो जहाज पर सवार था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी शनिवार रात गोवा और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) शोभित सक्सेना ने संवाददाताओं से कहा, ''मुंबई पुलिस द्वारा हत्या, रंगदारी और डकैती सहित 33 विभिन्न मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी विक्रांत देशमुख को पणजी में एक कैसीनो जहाज में सवार होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।''

उन्होंने बताया कि देशमुख ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पणजी पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। सक्सेना ने कहा कि देशमुख की मौजूदगी की सूचना गोवा की अपराध शाखा ने दी थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि देशमुख पिछले चार साल से फरार था और दो दिन पहले गोवा आया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा और पांच गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज